विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

कर्नाटक संकट: सियासी हंगामे के बीच बोले सीएम कुमारस्वामी- मैं इस्तीफा क्यों दूं?

Karnataka Political Crisis: कर्नाटक में जारी सियासी हंगामे के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी (HD kumaraswamy) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संघर्ष करेगी और उनके पास पर्याप्त मात्रा में विधायक हैं.

Also Read in
कर्नाटक संकट: सियासी हंगामे के बीच बोले सीएम कुमारस्वामी- मैं इस्तीफा क्यों दूं?
सीएम एचडी कुमारस्वामी (HD kumaraswamy)
  • सीएम कुमारस्वामी बोले- मैं इस्तीफा क्यों दूं?
  • 'जब 2009-10 में येदियुरप्पा सीएम थे तब क्या हुआ'
  • 'सरकार संघर्ष करेगी और हमारे पास पर्याप्त मात्रा में विधायक हैं'
नई दिल्ली:

कर्नाटक में जारी सियासी हंगामे के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संघर्ष करेगी और उनके पास पर्याप्त मात्रा में विधायक हैं. कदम पीछे खींचने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मुझे अभी इस्तीफा देने की क्या जरूरत है.' इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) का उदाहरण भी दिया. कुमारस्वामी (HD kumaraswamy) ने कहा, '2009-10 में जब येदियुरप्पा सीएम थे तब 8 मंत्रियों समेत 18 विधायक उनके विरोध में थे, आखिर में क्या हुआ.' बता दें कि येदियुरप्पा ने इस्तीफा नहीं दिया था. बीती रात को रिपोर्ट मिली थी कि कुमारस्वामी ने गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है और वह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं. 

कर्नाटक संकट: सोनिया और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने किया गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

इससे पहले जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा ने भी एनडीटीवी से बात करते हुए पूरे मामले पर अपनी राय जाहिर की थी. उन्होंने इस स्थिति को आपातकाल से भी खराब समय बताया था. 16 विधायकों के इस्तीफे पर देवगौड़ा ने कहा था कि बीजेपी किसी भी तरह दक्षिण के राज्य में सत्ता में आना चाहती है. 

देवगौड़ा ने कहा था, 'जब से कुमारस्वामी ने कांग्रेस के समर्थन से सीएम पद संभाला है तभी से राज्य के बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. येदियुरप्पा 2009 से ऑपरेशन कमल को खींचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि भाजपा के पास बहुमत नहीं है, तब उन्होंने हमारे 10 विधायकों से इस्तीफा दिलवा दिया.' 

जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भी सहज नहीं पार्टी, क्या ये कांग्रेस का सबसे खराब दौर है?

बीजेपी द्वारा बागी विधायकों को रुपए दिए जाने के सवाल पर देवगौड़ा ने कहा, 'उन्होंने दिया.' हालांकि विधायकों के इस्तीफे पर बीजेपी अब तक यही कहती आ रही है कि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है और विधायकों ने अपनी इच्छा से ये फैसला किया है. 

VIDEO : इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या हुई 18

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Political Crisis, Congress, HD Kumaraswamy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com