विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्‍ली:

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Karnataka Bypolls) के लिए जारी मतगणना में BJP को बहुमत मिलता नज़र आ रहा है. कर्नाटक की कुल 17 रिक्त विधानसभा सीटों में से 15 सीटों पर 5 दिसंबर को उपचुनाव करवाए गए थे. चार महीने पुरानी बी.एस. येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की भाजपा (BJP) सरकार के लिए उपचुनाव के परिणाम बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को विधानसभा में कम से कम सात सीटें और हासिल करनी होंगी, ताकि वह बहुमत के लिए ज़रूरी 112 का जादुई आंकड़ा पा सके. इस समय कर्नाटक में कुल 207 विधायक हैं. बहुमत के लिए जरूरी 104 से एक अधिक 105 विधायक भाजपा के पास हैं. अब 15 और विधायकों के चुनाव के बाद सदन की सदस्य संख्या 222 हो जाएगी, सो, ऐसे में बहुमत के लिए भाजपा को 112 विधायक चाहिए होंगे. लिहाज़ा इस उपचुनाव में कम से कम सात सीटें जीतने पर भाजपा की येदियुरप्पा सरकार को बहुमत हासिल हो जाएगा, लेकिन भाजपा इस वक्त कम से कम आठ सीटें जीतना चाहती है, क्योंकि बाकी बची दो अन्य रिक्त सीटों पर भी आगे चुनाव होंगे, जिससे बहुमत का आंकड़ा 113 हो जाएगा. ऐसे में भाजपा इसी उपचुनाव में पूरे बहुमत की व्यवस्था करना चाहती है. इसके विपरीत यदि इन 15 सीटों के चुनाव में बीजेपी अपेक्षा के मुताबिक सींटें नहीं जीत सकी तो पासा पलट सकता है और बीजेपी पर सत्ता गंवाने की नौबत भी आ सकती है. बता दें कि 5 दिसंबर को हुए मतदान में 62.18 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. कुल 12 सीटों पर भाजपा, जनता दल-सेक्युलर (JDS) और कांग्रेस (Congress) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

Here are the Updates from Karnataka By Poll Results:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Karnataka By Election Results 2019, Karnataka By Election 2019, Karnataka Bypoll Results, NDTV Live, Karnataka News, Karnataka Election, Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com