विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

लोग बीजेपी को अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं : कपिल सिब्बल

सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था

लोग बीजेपी को अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं : कपिल सिब्बल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग इस पार्टी को अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को 'बेल गाड़ी' कहा था क्योंकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जमानत पर रिहा हैं. हालांकि मोदी के इस तंज के एक दिन बाद सिब्बल ने भाजपा को 'लिंच पुजारी' कहा है. सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, "लिंचिंग के दोषी आठ आरोपियों को जब जमानत मिली तो जयंत सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया. आपने गलत समझा है मोदीजी. वे कह रहे हैं कि आपकी सरकार लिंच पुजारी बन गई है."

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का तंज, PM ने भीड़ द्वारा हत्या पर 'मन की बात' क्यों नहीं की ?

सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने इन दोषियों की उम्रकैद की सजा रद्द कर इन्हें जमानत दे दी थी और जमानत के बाद ये दोषी स्थानीय भाजपा नेता के साथ जयंत सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे.

पीएम मोदी के 'बेल गाड़ी' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार- सत्ता में आये तो BJP के भ्रष्ट नेता जेल में होंगे, बेल पर नहीं

जयंत सिन्हा ने यह कहते हुए अपना बचाव किया है कि उनका देश की न्यायिक प्रणाली और कानून में पूरा विश्वास है. 

विपक्षी पार्टियों ने किया ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ का विरोध​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sibbal Calls BJP As Lynch Pujari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com