- 'चार्जशीट के बारे में कोई जानकारी नहीं है'
- 'मामले की सुनवाई तुरंत हो'
- 'सरकार का पर्दफाशा होगा'
जेएनयू (JNU) नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन अगर यह सच है तो दिल्ली पुलिस को इस मामले में सबूत पेश करना चाहिए. कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने एनडीटीवी से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले की त्वरित सुनवाई हो. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है. अज्ञात एफआईआर पर मेरी गिरफ्तारी की गई थी. कन्हैया कुमार ने कहा कि उन्हे्ं न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और कोर्ट में सरकार की साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू (JNU) मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट आज दाखिल कर दी है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये चार्जशीट सेक्शन-124 A,323,465,471,143,149,147,120B के तहत पेश की गई है. चार्जशीट में कुल 10 मुख्य आरोपी बनाए हैं जिसमें कन्हैया कुमार,उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य हैं. चार्जशीट में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, अनिर्बान भट्टाचार्य, उमर खालिद, सात कश्मीर छात्र और 36 अन्य लोग हैं.
कन्हैया कुमार ने कहा- पीएम मोदी झूठी खबरों के 'विश्वकोष'
चार्जशीट के मुताबिक कन्हैया कुमार ने भी देश विरोधी नारे लगाए थे. गवाहों के हवाले से चार्जशीट में बताया गया है कि कन्हैया कुमार ने भी देश विरोधी नारे लगाए थे. पुलिस को कन्हैया का भाषण देते हुए एक वीडियो भी मिला है. इसके साथ ही कहा गया है कि कन्हैया को पूरे कार्यक्रम की पहले से जानकारी थी. चार्जशीट में जिन सात कश्मीरी छात्रों के नाम हैं, उनसे पूछताछ हो चुकी है.
राफेल मुद्दे को लेकर कन्हैया का पीएम मोदी पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं