विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2011

कंधमाल दंगे मामले में 39 आरोपी हुए बरी

उड़ीसा में फुलबनी की एक अदालत ने वर्ष 2008 के कंधमाल सांप्रदायिक दंगे के मामले में 39 लोगों को बरी कर दिया।
फुलबनी: उड़ीसा में फुलबनी की एक अदालत ने वर्ष 2008 के कंधमाल सांप्रदायिक दंगे के मामले में 39 लोगों को बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके दास की प्रथम त्वरित अदालत ने सबूत के अभाव में 39 लोगों को बरी कर दिया। उन लोगों पर दंगे से संबंधित दो मामलों में लिप्त रहने का आरोप था। टीकाबाली थाने के डागापडार गांव के कुल 29 लोगों को अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को फूंकने एवं दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वे सभी सबूत के आरोप में बरी कर दिए गए। अदालत ने सारंगगडा थानाक्षेत्र के 10 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया। उनपर कीर्तिंगिया गांव में दंग में संलिप्त रहने का आरोप था। कंधमाल में अगस्त, 2008 को विहिप नेता लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद दंगा फैल गया था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कंधमाल, दंगे, आरोपी, बरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com