विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2012

बीजेपी में कल्याण सिंह की होगी वापसी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दो बार बीजेपी छोड़कर जा चुके राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के अध्यक्ष कल्याण सिंह अब एक बार फिर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दो बार बीजेपी छोड़कर जा चुके राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के अध्यक्ष कल्याण सिंह अब एक बार फिर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

कल्याण सिंह ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपनी पार्टी के बीजेपी में विलय करने के मामले पर बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के नेता कल्याण सिंह और कलराज मिश्र भी मौजूद थे।

कल्याण सिंह से मुलाकात के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही उनके बीजेपी में शामिल होने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और उनके आने से उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एक नई ताकत मिलेगी।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, बीजेपी, कल्याण सिंह की वापसी, Kalyan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com