यह ख़बर 20 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुवाहाटी छेड़खानी मामले में पत्रकार गिरफ्तार

खास बातें

  • असम में एक किशोरी के साथ नौ जुलाई को हुई छेड़छाड़ की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को पत्रकार गौरव ज्योति नियोग का गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गुवाहाटी:

असम में एक किशोरी के साथ नौ जुलाई को हुई छेड़छाड़ की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को पत्रकार गौरव ज्योति नियोग का गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार चैनल न्यूज लाइव के लिए काम करने वाले संवाददाता नियोग पर पब के बाहर किशोरी के कपड़े फाड़ने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। घटना की जांच किए जाने की घोषणा के बाद नियोग ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com