विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2011

चिदंबरम को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए : जोशी

मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि चिदंबरम की केजी बेसिन घोटाला मामले में संलिप्तता को देखते हुए उन्हें तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकलेखा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी ने मांग की कि केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम की केजी बेसिन घोटाला मामले में संलिप्तता को देखते हुए उन्हें तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए। डॉक्टर जोशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि केंद्र की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जिस तरह से सरकार के मंत्रियों में आपसी खींचतान चल रही है, उससे देश में अस्थिरता का संकट है और देश के गृह मंत्री चिदंबरम तो भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में स्वयं संलिप्त हैं। जोशी ने केंद्रीय मंत्री परिषद से चिदंबरम की तत्काल बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि केजी बेसिन के ब्लॉकों के मूल्य निर्धारण के समय देश के वित्तमंत्री चिदंबरम थे और केजी बेसिन विवाद पर कैग की लीक हुई यह रिपोर्ट यदि सही है, तो यह देश के लिए बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि केजी बेसिन मामले में सीएजी की जो रिपोर्ट लीक होकर सामने आई है, वह कितनी सच है या कितनी गलत, यह तो समय बताएगा, लेकिन जिस प्रकार सरकार ने उसका खंडन नहीं किया है, उससे प्रतीत होता है कि लीक हुई रिपोर्ट सच है। उन्होंने सवाल किया कि केजी बेसिन मामले में लीक हुई रिपोर्ट यदि असली है, तो केंद्र सरकार उसे प्रकाशित करने या उसकी चर्चा करने से पत्रकारों को क्यों रोक रही है। जोशी ने मांग की कि केजी बेसिन मामले में कैग की रिपोर्ट को सरकार संसद के मॉनसून सत्र में संसद के सामने पेश करे और इस रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चिदंबरम, केजी बेसिन घोटाला, मुरली मनोहर जोशी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com