विज्ञापन
This Article is From May 21, 2020

झारखंड में भी कोरोना का कहर, एक ही दिन में आए 33 नये मामले

झारखंड में लौटे प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम आज भी जारी रहा और कुल 33 नये संक्रमितों के मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 274 हो गयी है.

झारखंड में भी कोरोना का कहर, एक ही दिन में आए  33 नये मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची:

झारखंड में लौटे प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम आज भी जारी रहा और कुल 33 नये संक्रमितों के मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 274 हो गयी है.आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि झारखंड में आज गढ़वा में 18, हजारीबाग में पांच, कोडरमा में पांच गिरिडीह में दो, जमशेदपुर, सरायकेला, गुमला में एक-एक नये प्रवासी संक्रमित पाये गये.उन्होंने बताया कि आज के 33 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 274 तक पहुंच गयी है.आज राज्य में पाये गये सभी संक्रमित बाहर से आये प्रवासी मजदूर हैं जो दिल्ली, सूरत, मुंबई एवं बेंगलुरू से लौटे हैं.

गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार को कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1.06 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक  3303 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,06,750 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की जान गई है. पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज़्यादा मामला सामने आए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि 42,298 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 39.62 प्रतिशत पर पहुंच गया है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Lockdown, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com