विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2013

जौनपुर में नदी में गिरी जीप, 11 की मौत

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में शुक्रवार देर रात हुई एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में शुक्रवार देर रात हुई एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक कुछ लोग एक जीप में सवार होकर वाराणसी से अपने एक परिजन का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। वाराणसी से वापस लौटते समय जौनपुर में जलालपुर के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि जीप में करीब 15 लोग सवार थे। जीप का टायर अचानक पंक्चर हो गया, जिससे वह संतुलन खोकर नदी में जा गिरी। 11 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जौनपुर सड़क हादसा, नदी में गिरी जीप, यूपी सड़क हादसा, Jaunpur Road Accident, Jeep Falls In River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com