पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर गतिरोध पर भारत का पुरजोर समर्थन करते हुए जापान ने शुक्रवार को कहा कि वह क्षेत्र में यथास्थिति बदलने की ‘‘किसी भी एकतरफा'' कोशिश के खिलाफ है. विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला से मुलाकात के बाद जापानी राजदूत सतोशी सुजुकी ने कहा कि जापान इस विवाद का वार्ता के जरिये शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘विदेश सचिव श्रृंगला के साथ अच्छी बातचीत हुई . शांतिपूर्ण समाधान करने की भारत सरकार की नीति सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति से उनके द्वारा अवगत कराये जाने की सराहना करता हूं. जापान भी वार्ता के जरिये शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है. जापान यथास्थिति बदलने की किसी भी एकतरफा कोशिश के खिलाफ है. ''
पिछले सात हफ्तों से पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध कायम है. गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई एक हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद तनाव कई गुना बढ़ा गया है. हालांकि, इस झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं लेकिन चीन ने इस बारे में अभी तक कोई विवरण नहीं दिया है. भारत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिये पूर्वी लद्दाख के सभी इलाकों में पहले की यथास्थिति बहाल करने पर जोर दे रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समझा जाता है कि बैठक में श्रृंगला ने जापानी राजदूत को पूर्वी लद्दाख की संपूर्ण वस्तुस्थिति से और इस मुद्दे पर भारत के रुख से भी अवगत कराया. इस बीच, भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उम्मीद करता है कि चीन संबद्ध द्विपक्षीय समझौतों के प्रावधानों के अनुरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता शीघ्र बहाल करना सुनिश्चित करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं