विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

JDU की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी के 'वन नेशन वन इलेक्शन' को दिया समर्थन, प्रस्‍ताव पास: सूत्र

जेडीयू की इस बैठक में शामिल पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने एनडीटीवी से कहा कि हम पार्टी को बिहार से बाहर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और आगे की रणनीति का फ़ैसला इस बैठक में होगा.

JDU की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी के 'वन नेशन वन इलेक्शन' को दिया समर्थन, प्रस्‍ताव पास: सूत्र
दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है
  • दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है.
  • ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं
  • एनडीए में बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर काफ़ी घमासान मचा हुआ है
नई दिल्ली: जेडीयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रिज़ोल्यूशन (प्रस्‍ताव) पास किया गया. सूत्रों के मुताबिक इस रिज़ोल्यूशन में पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 'वन नेशन वन इलेक्शन' का समर्थन किया है. वहीं असम सिटीज़नशिप संशोधन बिल का विरोध किया है. आपको बता दें कि दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. बीजेपी के साथ रिश्तों में आई तल्खी के बाद सबकी निगाह इस बात पर है कि नीतीश यहां क्या संदेश देते हैं. ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं और एनडीए में बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर काफ़ी घमासान भी देखने को मिलता रहा है. आज की बैठक का ऐजेंडा पार्टी को बिहार से बाहर खड़ा करना भी बताया जा रहा है.  

हार्दिक पटेल नीतीश कुमार से दूरी बनाकर अब तेजस्वी यादव का साथ पाने के इच्छुक

जेडीयू की इस बैठक में शामिल पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने एनडीटीवी से कहा कि हम पार्टी को बिहार से बाहर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और आगे की रणनीति का फ़ैसला इस बैठक में होगा. उन्‍होंने कहा कि हम NDA के साथ हैं और रहेंगे. उन्‍होंने कहा कि तेजस्वी से जगह मांगने कौन जा रहा है. लालू जी से फ़ोन पर नीतीश कुमार का बात करना महज़ शिष्टाचार था. 

तेजस्वी बोले, महागठबंधन में नीतीश कुमार की कोई जगह नहीं, 'चाचा' को तो BJP भी छोड़ देगी!

पार्टी के वरिष्ठ  नेता केसी त्यागी ने कहा, ' 2019 के लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में होगी. पार्टी और ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.' केसी त्यागी का यह बयान ऐसे समय आया है जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बिहार दौरा होने वाला है जहां वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे साथ ही उनकी मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष अमित शाह से भी होनी है. केसी त्यागी ने कहा कि अगर बिहार में 2019 के चुनाव के लिये सीटों का समझौता आसानी हो जाता है तो 2020 में विधानसभा चुनाव के लिये कोई दिक्कत नहीं आयेगी. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की ओर से साफ संकेत दिया जा चुका है कि वह कम सीटों पर समझौता करने के लिये तैयार नहीं है. 

सिम्पल समाचार: क्या 2019 में BJP के साथ लड़ेंगे नीतीश कुमार?​


जेडीयू के कई नेताओं ने एनडीए में अपनी पहले की प्रभावशाली स्थिति बहाल करने की मांग की है जैसा 2013 में गठबंधन से नाता तोड़ने से पहले तक उसका प्रभाव था. 2014 के लोकसभा चुनावों में अभूतपूर्व सफलता के बाद बिहार में भाजपा का आधार बढ़ रहा है और वह जदयू को बड़ी पार्टी का दर्जा नहीं मिलने देना चाहेगी. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कुमार 2019 में 15 लोकसभा सीटें हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. 2014 के आम चुनावों में भाजपा ने राज्य में 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की थी और उसके गठबंधन सहयोगियों लोजपा और रालोसपा ने क्रमश : छह और तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जदयू तब केवल दो सीटें जीत सकी थी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Chief Minister Nitish Kumar, JDU National Executive Meeting, Janta Dal United
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com