श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल बरजुल्ला में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. इसमें ट्रॉमा, इमरजेंसी व रिकवरी वार्ड पूरी तरह जल गए. आग पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न दमकल केंद्रों से वाहनों को भेजा गया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि इमारत का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. समय रहते मरीजों उनके परिचारकों और हॉस्पिटल के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.
तीन मंजिला बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल में 250 बेड हैं, जब इमारत में आग लगी तो सभी बेड और वार्ड मरीजों और उनके परिचारकों से भरे हुए थे. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. लेकिन आग को सबसे पहले इमरजेंसी थिएटर में देखा गया और यह ट्रॉमा और इमरजेंसी सहित सभी वार्डों में तेजी से फैल गई. श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद ने कहा कि, "कोई जनहानि नहीं हुई है. सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं