विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद अब इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया.
नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद अब इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. करीब छह घंटे चले इस अभियान में सुरक्षा बलों का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. सुबह मुठभेड़ की खबर सुनकर पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पत्थर फेंकी, लेकिन अतिरिक्त फ़ोर्स तैनात कर हालात कंट्रोल कर लिया गया. साथ मे हालात ना बिगड़े इसके लिये इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है.

सुरक्षाबलों को तड़के खुफिया जानकारी मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं. इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू दी. सुरक्षाबलों के मुताबिक पहले आतंकियो को सरेंडर का मौका भी दिया गया. इसके बावजूद खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई मे पांचआतंकियों को मार गिराया.

मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है. मारे गए आतंकियों में एक कुलगाम का हिज्बुल कमांडर फारूक असद नल्ली बताया गया है और एक आतंकी विदेशी है. हाल ही में पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मसूद अजहर के करीबी जैश के टॉप कमांडर को ढ़ेर कर दिया था.  

VIDEO: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आंतकियों को किया ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Kashmir News, Militants Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com