विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2011

होटल मालिक के बेटे की हत्या, MLA का भतीजा नामजद

Jalandhar: जालंधर के एक प्रमुख होटल व्यवसायी के पुत्र की गुरुवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल बादल के जालंधर जिले के विधायक के भतीजे सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। जालंधर के थाना नंबर-6 के प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक सकत्तर सिंह ने बताया कि तड़के तकरबीन पौने दो बजे यह घटना हुई। मरने वाले की पहचान गुरकीरत सिंह के रूप में की गई है, वह शहर के तीन सितारा होटल शेखो ग्रैंड के मालिक राजबीर सिंह का बेटा था। गुरकीरत की उम्र 32 साल थी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजबीर सिंह ने पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इनमें जालंधर के आदमपुर इलाके के अकाली विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ का भतीजा राम सिमरन सिंह मक्कड़ शामिल है। प्राथमिकी में कहा गया है कि विधायक मक्कड़ के भतीजे राम सिमरन सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ इस हत्या को अंजाम दिया। प्राथमिकी में मक्कड़ के अलावा अमरदीप सिंह सनी, जसप्रीत सिंह जस्सू तथा प्रिंस नरूला शामिल हैं। निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और नामजद लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जालंधर, हत्या, होटल व्यापारी, विधायक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com