आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शुक्रवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से संबंधित मामले में केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के पक्ष में नजर आए. गौरतलब है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में कोरोना महामारी के हालात पर फोन पर हुई बातचीत के बाद पीएम पर 'हमला' बोला था. हालांकि बीजेपी की ओर से इस मामले में आईं प्रतिक्रियाएं बेहद आक्रामक थी, वहीं YSR Congress की प्रतिक्रिया संयमित थी. उन्होंने, झारखंड के अपने समकक्ष से मामले को राजनीतिक रंग नहीं देने का आग्रह किया. साथ ही कहा कि इससे देश कमजोर होगा. जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार में साथ खड़े होने की जरूरत है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Dear @HemantSorenJMM,
— YS Jagan Mohan Reddy (@ysjagan) May 7, 2021
I have great respect for you, but as a brother I would urge you, no matter what ever our differences are, indulging in such level of politics would only weaken our own nation. (1/2) https://t.co/0HZr56nOj2
रेड्डी ने ट्वीट किया, 'डियर हेमंत सोरेन, मेरे मन में आपके प्रति सम्मान है...लेकिन भाई होने के नाते आपसे आग्रह करूंगा कि हमारे मतभेद चाहे जितने भी हों, इस तरह की राजनीति करना हमारे देश को ही कमजोर करेगा. कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में यह समय कमियों की ओर इशारा करने का नहीं बल्कि महामारी का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने का है.'
केरल में कोरोना के रिकॉर्ड 38,460 नए मामले मिले, तमिलनाडु में भी 24 हजार से ज्यादा केस
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात करके कोरोना महामारी (Coronavirus) की स्थिति के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को भी फोन किया था. सोरेन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री पर एकतरफा संवाद का आरोप लगाते हुए तंज भी कस दिया. सोरेन ने कहा कि बेहतर होता अगर पीएम मोदी काम की बात करते और काम की बात सुनते. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, 'आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया. उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की. बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते.'हेमंत सोरेन के इस ट्वीट पर बीजेपी के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जताई थी.
Really sad to learn son of such a tall leader from Congress Late Shri Y. S. Rajasekhara Reddy ji is now playing doodle-doodle with Modi for petty politics fearing CB, ED raids. Grow up @ysjagan, you are a CM now https://t.co/NflA4xjPTd
— Saptagiri Ulaka (@saptagiriulaka) May 7, 2021
पीएम के समर्थन में जगन मोहन का यह ट्वीट ऐसे समय सामने आया है जब कुछ ही दिनों बाद सीबीआई कोर्ट, फार्मा कंपनियों को भूमि आवंटन में कथित अनियमितता मामले में जमानत रद्द करने के मामले में सुनवाई करने वालीहै. यह मामला उस समय का है जब जगन के पिता वायएस राजशेखर रेड्डी सीएम थे. ओडिशा से कांग्रेस के सांसद सप्तगिरी उलाका ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है.
सोरेन के ट्वीट पर असम बीजेपी के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी हमला बोला था. उन्होंने कहा कि सोरेन ने अपने पद की गरिमा खो दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आपका यह ट्वीट न सिर्फ़ न्यूनतम मर्यादा के ख़िलाफ़ है बल्कि उस राज्य की जनता की पीड़ा का भी मजाक़ उड़ाना है जिनका हाल जानने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने फ़ोन किया था. बहुत ओछी हरकत कर दी आपने. मुख्यमंत्री पद की गरिमा भी गिरा दी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं