विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

क्या उद्धव ठाकरे बनने जा रहे हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री? अब तक की 8 बड़ी बातें

शिवसेना संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ सहमति बन गई है और महाराष्ट्र में अब पूरे पांच साल तक शिवसेना का ही सीएम होगा. उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा कि शिवसैनिक चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे ही सीएम बनें.

क्या उद्धव ठाकरे बनने जा रहे हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री? अब तक की 8 बड़ी बातें
Maharashtra Government : संजय राउत ने कहा कि 5 साल शिवसेना का ही CM बनेगा
नई दिल्ली:
  1. कल देर रात उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से मुलाक़ात की. आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी शरद पवार के घर पहुंचे थे. ये बैठक मुंबई में शरद पवार के घर पर हुई. बैठक में अजीत पवार भी मौजूद थे.
  2. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज पूरे दिन बैठकों का दौर जारी रहे वाला है. देखना होगा कि आखिरकार तीनों पार्टियों में सत्ता के बंटवारे पर क्या फॉर्मूला तय होता है और  साथ ही न्यूनतम साझा कार्यक्रम क्या होगा.
  3. 11 बजे शिवसेना विधायकों की अलग से बैठक होगी. फिर 12 बजे कांग्रेस-NCP की बैठक होगी.  इसमें छोटे सहयोगी दल भी शामिल होंगे. 
  4. 1 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी जिसमें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा. शाम को ही तीनों पार्टियों के विधायकों की बैठक होगी जिसमें सरकार के गठन पर बात होगी. 
  5. तीनों पार्टियों के बड़े नेता उद्धव ठाकरे, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा और भी नेता शामिल हो सकते हैं. 
  6. इन मुलाक़ातों के बाद तय होगा कि महाराष्ट्र में सरकार कैसे और किस तरह बनेगी. इससे पहले कल सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के बीच दूसरे दौर की बातचीत पूरी हुई. 
  7. जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि महाराष्ट्र में जल्द ही तीनों दलों की सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है.
  8. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था शनिवार को तीनों पार्टियों के विधायकों के समर्थन की चिटठी राज्यपाल को सौंपी जाएगी. 
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Sanjay Raut, महाराष्ट्र, शिवसेना, संजय राउत, Maharastra News, Maharashtra Govt Formation LIVE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com