विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

दिल्ली : रेप में नाकाम आरोपी ने लड़की के हलक में घुसाया सरिया

दिल्ली : रेप में नाकाम आरोपी ने लड़की के हलक में घुसाया सरिया
दिल्ली के लाजपत नगर में 19-वर्षीय एक लड़की से रेप में नाकाम होने पर आरोपी उसके मुंह में लोहे का सरिया घुसाकर भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और गंभीर रूप से घायल लड़की का एम्स में इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में दिल दहला देने वाली एक वारदात में 19-वर्षीय एक लड़की से रेप में नाकाम होने पर आरोपी स्थानीय बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी ने उसे चुप कराने के लिए उसके मुंह में लोहे का सरिया घुसा दिया, और घायल कर भाग गया। लड़की का ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) में इलाज चल रहा है, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी 25-वर्षीय अनिल कुमार को बलात्कार के प्रयास तथा हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को लड़की घर में अकेली थी। उसी वक्त अनिल बिजली का मासिक शुल्क लेने आया, और उसे जानता होने के कारण लड़की ने उसे घर में दाखिल होने दिया। इसके बाद युवती को घर में अकेला पाकर अनिल ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की ने बचने के लिए घर में पड़ा लोहे का एक सरिया उठा लिया, और उसे मारकर भगाने की कोशिश करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने लड़की को चुप कराने के लिए सरिया छीनकर लड़की के मुंह से उसके हलक तक घुसा दिया, और फरार हो गया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने ही लड़की को घायल देखकर उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया, लड़की के मुंह में गहरा जख्म है और गला घोटने की कोशिश के कारण पूरी गर्दन पर निशान भी हैं। उन्होंने कहा कि अनिल भी लाजपत नगर के जल विहार इलाके में ही रहता है। चौधरी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला था कि अनिल के मामा फरीदाबाद के इस्माइलपुर गांव में रहते हैं और वह वहां छिप सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने घर पर छापेमारी कर मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे अनिल को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में रेप, रेप की कोशिश, Delhi Rape, Rape In Delhi, Attempted Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com