जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बहाल, शुक्रवार से लगा हुआ था बैन

जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बहाल, शुक्रवार से लगा हुआ था बैन

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार से बैन की गई इंटरनेट सेवाएं आज यानी सोमवार सुबह 10 बजे के बाद से पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं। सरकार ने बकरीद की वजह से राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया था।

दरअसल, उस दौरान सरकार को असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए इसका दुरुपयोग करने की आशंका थी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) एजेएम गिलानी ने एक आदेश जारी कर सभी सेवा प्रदाताओं को शुक्रवार सुबह पांच बजे से शनिवार रात 10 बजे तक सभी डाटा सेवाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया था। लेकिन यह अवधि बाद में ऐहतियातन बढ़ा दी गई थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com