विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2018

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने FTII सोसाइटी में कंगना, राजकुमार हिरानी, अनूप जलोटा को नामित किया 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टीवी संस्थान (एफटीआईआई) सोसाइटी का पुनर्गठन किया है.

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने FTII सोसाइटी में कंगना, राजकुमार हिरानी, अनूप जलोटा को नामित किया 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टीवी संस्थान (एफटीआईआई) सोसाइटी का पुनर्गठन किया है. इसके सदस्य के तौर पर कंगना रनौत, गायक अनूप जलोटा, जाने-माने निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा समेत अन्य को नामित किया.अभिनेता अनुपम खेर को एफटीआईआई का अध्यक्ष नियुक्त करने के करीब एक साल बाद सदस्यों को नामित किया गया है.

एक सरकारी बयान में बुधवार को बताया गया कि प्रतिष्ठित व्यक्तियों की श्रेणी के तहत रनौत, जलोटा, येसुदास (गायक), बृजेंद्र पाल सिंह (टीवी निर्माता), अरविंद स्वामी (अभिनेता), दिव्या दत्ता (अभिनेत्री), सतीश कौशिक (अभिनेता- निर्माता-निर्देशक) और अर्चना राकेश सिंह को नामित किया गया है.पूर्व छात्रों की श्रेणी में एफटीआईआई सोसाइटी में हिरानी, चोपड़ा, डैनी डैंगजोंगपा (अभिनेता) और महेश अने (सिनेमेटोग्राफर) को नामित किया है. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Information And Broadcasting Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com