डॉ एसके जैन ने कहा है कि जापान में हुए हादसे के बाद NPCIL भारत के सभी रिएक्टरों में सुरक्षा मानकों का फिर से जायज़ा लेगी।
नई दिल्ली:
जापान में परमाणु रिसाव के खतरे पर भारत ने भी चिंता जताई है। भारत में न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCILके सीएमडी डॉ एसके जैन ने एनडीटीवी से कहा है कि जापान में हुए हादसे के बाद NPCIL भारत के सभी रिएक्टरों में सुरक्षा मानकों का फिर से जायज़ा लेगी। डॉ जैन ने ये दावा भी किया कि भारत के सभी रिएक्टर फुकुशिमा रिएक्टर से ज्यादा सुरक्षित हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत, परमाणु, संयंत्र, Indian, Nuclear, Reactor