इस्लामाबाद:
पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर बार-बार युद्धविराम के उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाओं के बीच भारतीय सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकी पर हमला करने के लिए घुसे एक पाकिस्तानी सैनिक को मार गिराया है।
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एके-47 से लैस यह पाकिस्तानी भारतीय सीमा में घुसा और ललकारे जाने पर उसने भारतीय सैनिकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी गोली चलाई और उसे मार गिराया। इस कार्रवाई में दो भारतीय जवान भी घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने उस सैनिक का शव लौटाने का आग्रह किया, जिसे भारतीय सेना ने स्वीकार कर लिया और उसका शव एक फ्लैग मीटिंग के बाद पाक को सौंप दिया।
पाकिस्तानी सेना अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक रास्ता भूलने के कारण भारतीय सीमा में घुसा। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब 742 किमी लंबी नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से एक-दूसरे पर संघर्षविराम उल्लंघन के आरोप लगाए जा रहे हैं।
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं