विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

एयरफोर्स के जाबांज जवानों ने नदी में फंसे लोगों को कुछ इस तरह बचाया, देखें VIDEO

जम्मू में तवी नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से 4 लोग फंस गए थे. जिन्हें वायुसेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया.

Also Read in
निर्माणाधीन पुल के पास बनी एक दीवार पर करीब दो घंटे तक फंसे रहे लोग
  • वायुसेना के जाबांजों ने 2 जिंदगियों को बचाया
  • निर्माधीन पुल पर बनी दीवार पर दो घटों तक फंसे रहे 2 लोग
  • रस्सियों के सहारे एयरलिफ्ट किया गया
जम्मू:

जम्मू में तवी नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से 4 लोग फंस गए थे. जिन्हें वायुसेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया. इनमें से दो लोग एक निर्माणाधीन पुल के पास बनी एक दीवार पर करीब दो घंटे तक फंसे रहे. एक बचावकर्मी उन तक पहुंचा और रस्सियों के सहारे दोनों को एयरलिफ़्ट किया. इससे पहले रेस्क्यू की पहली कोशिश नाकाम रही. रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर से लटकाई गई रस्सी टूट गई और रेस्क्यू टीम के 2 लोग बह गए. हालांकि बाद में दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया. वहीं पहली कोशिश नाकाम होने के बाद हेलीकॉप्टर दूसरी रस्सी लेकर आया और फिर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. 

UPA के शासनकाल में एयर इंडिया के लिए 111 विमानों के सौदे में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम को ED का समन

बता दें कि जम्मू के डिनिजनल कमिश्नर की तरफ से भारतीय वायुसेना को तवी नदी पर चार लोगों के फंसे होने की जानकारी दी गई थी. ये चारों लोग एक निर्माणाधीन पुल पर फंसे थे, अनुरोध मिलते ही वायुसेना ने तुरंत कार्रवाई की और एमआई-17 हेलिकॉप्टर को मौके पर भेजा. चूंकि यह इलाका जम्मू एयरफोर्स के स्टेशन के नजदीक था लिहाजा भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी  विंग कमांडर खरे उस जगह पर पहले से मौजूद थे. थोड़ी ही देर में हेलिकॉप्टर के पहुंचते ही ऑपरेशन को शुरू किया गया और फंसे हुए लोगों को वहां से निकाला गया. इस ऑपरेशन में स्क्वायर्डन लीडर प्रतीक हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे, गरुड़ कमांडों ने नीचे जाकर फंसे हुए लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला. 

कश्मीर पर दिए बयान को लेकर अफगानिस्तान की पाक को लताड़, कहा- 'लापरवाह, गैर-जिम्मेदाराना' बयानबाजी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त देश में कई नदियां उफान पर हैं और हालात बिगड़े हुए हैं. कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं तो कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Jammu Floods, Indian Air Force
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com