तीन महीने बाद 24 घंटे में सामने आए सबसे कम COVID-19 केस, महीनों बाद मौत का आंकड़ा भी 500 से नीचे

पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 45,148  नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, एक सबसे बड़ी बात जो है वो यह कि पिछले 24 घंटों में 480 लोगों की मौत हुई है, जोकि 10 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है.

तीन महीने बाद 24 घंटे में सामने आए सबसे कम COVID-19 केस, महीनों बाद मौत का आंकड़ा भी 500 से नीचे

देश में दर्ज होने वाले संक्रमण के नए मामलों और मौतों के आंकड़े में गिरावट आई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

India Coronavirus Updates: भारत में 26 अक्टूबर, 2020 को कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 79 लाख के पार हो चुकी है. सोमवार तक दर्ज होने वाले नए मामलों के साथ देश में अब तक दर्ज कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 79,09,959 हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 45,148 नए मामले सामने आए हैं, जोकि तीन महीने में सबसे कम हैं. 22 जुलाई को एक दिन में 37,724 केस दर्ज किए गए थे. 

हालांकि, एक सबसे बड़ी बात जो है वो यह कि पिछले 24 घंटों में 480 लोगों की मौत हुई है, जोकि 10 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है. 10 जुलाई को 475 मौतें दर्ज हुई थीं.

 ठीक होने वालों की संख्या 71 लाख के पार चल रही है. देश का रिकवरी रेट भी 90% के पार हो गया है. रिकवरी रेट-90.23% हो चुका है. पिछले 24 घंटों में 59,105 मरीज़ ठीक हुए हैं. अगर एक्टिव मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 13 अगस्त के बाद सबसे कम है. देश में फिलहाल कुल एक्टिव मरीज़ 8.26% यानी 6,53,717 हैं. इस बीमारी से अब 71,37,228 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक 1,19,014 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश का डेथ रेट 1.5% है. 

देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.8% चल रहा है. पिछले 24 घंटों में कुल 9,39,309 कोरोना टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल टेस्ट की संख्या 10,34,62,778 हो चुकी है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

COVID-19 के 79 लाख मामले 270 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... भारत को 79 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 270 दिन लगे हैं...
तिथिकुल मामलेसमय लगा
19 मई1,01,139110 दिन
3 जून2,07,61515 दिन
13 जून3,08,99310 दिन
21 जून4,10,4618 दिन
27 जून5,08,9536 दिन
2 जुलाई6,04,6415 दिन
7 जुलाई7,19,6655 दिन
11 जुलाई8,20,9164 दिन
14 जुलाई9,06,7523 दिन
17 जुलाई10,03,8323 दिन
20 जुलाई11,18,0433 दिन
23 जुलाई12,38,6353 दिन
25 जुलाई13,36,8612 दिन
27 जुलाई14,35,4532 दिन
29 जुलाई15,31,6692 दिन
31 जुलाई16,38,8702 दिन
2 अगस्त17,50,7232 दिन
3 अगस्त18,03,6951 दिन
5 अगस्त19,08,2542 दिन
7 अगस्त20,27,0742 दिन
9 अगस्त21,53,0102 दिन
10 अगस्त22,15,0741 दिन
12 अगस्त23,29,6382 दिन
14 अगस्त24,61,1902 दिन
15 अगस्त25,26,1921 दिन
17 अगस्त26,47,6632 दिन
18 अगस्त27,02,7421 दिन
20 अगस्त28,36,9252 दिन
21 अगस्त29,05,8231 दिन
23 अगस्त30,44,9402 दिन
24 अगस्त31,06,3481 दिन
26 अगस्त32,34,4742 दिन
27 अगस्त33,10,2341 दिन
29 अगस्त34,63,9722 दिन
30 अगस्त35,42,7331 दिन
31 अगस्त36,21,2451 दिन
2 सितंबर37,69,5292 दिन
3 सितंबर38,53,4061 दिन
4 सितंबर39,36,7471 दिन
5 सितंबर40,23,1791 दिन
6 सितंबर41,13,8111 दिन
7 सितंबर42,04,6131 दिन
9 सितंबर43,70,1282 दिन
10 सितंबर44,65,8631 दिन
11 सितंबर45,62,4141 दिन
12 सितंबर46,59,9841 दिन
13 सितंबर47,54,3561 दिन
14 सितंबर48,46,4271 दिन
15 सितंबर49,30,2361 दिन
16 सितंबर50,20,3591 दिन
17 सितंबर51,18,2531 दिन
18 सितंबर52,14,6771 दिन
19 सितंबर53,08,0141 दिन
20 सितंबर54,00,6191 दिन
22 सितंबर55,62,6632 दिन
23 सितंबर56,46,0101 दिन
24 सितंबर57,32,5181 दिन
25 सितंबर58,18,5701 दिन
27 सितंबर59,92,5322 दिन
28 सितंबर60,74,7021 दिन
29 सितंबर61,45,2911 दिन
30 सितंबर62,25,7631 दिन
1 अक्टूबर63,12,5841 दिन
3 अक्टूबर64,73,5442 दिन
4 अक्टूबर65,49,3731 दिन
5 अक्टूबर66,23,8151 दिन
7 अक्टूबर67,57,1312 दिन
8 अक्टूबर68,35,6551 दिन
9 अक्टूबर69,06,1511 दिन
11 अक्टूबर70,53,8062 दिन
12 अक्टूबर71,20,5381 दिन
14 अक्टूबर72,39,3892 दिन
15 अक्टूबर73,07,0971 दिन
17 अक्टूबर74,32,6802 दिन
19 अक्टूबर75,50,2732 दिन
21 अक्टूबर76,51,1072 दिन
22 अक्टूबर77,06,9461 दिन
24 अक्टूबर78,14,6822 दिन
26 अक्टूबर79,09,9592 दिन