भारत ने परमाणु क्षति के लिए मुआवजे पर संधि को अनुमोदित किया

भारत ने परमाणु क्षति के लिए मुआवजे पर संधि को अनुमोदित किया

न्यूक्लियर प्लांट (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

विवादित परमाणु दायित्व मुद्दे को समाप्त करने और आपूतिकर्ताओं की चिंताएं शांत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम में, भारत ने गुरुवार को परमाणु क्षति पूरक मुआवजा संधि को अनुमोदित किया जो असैन्य परमाणु दायित्व से संबंधित मामलों पर गौर करने के लिए असरदार कदम है।

इस कदम से परमाणु क्षति के लिए बढ़े हुए मुआवजे का वैश्विक दायित्व शासन स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऑस्ट्रिया के वियना में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि राजीव मिश्रा ने आज परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के कार्यवाहक महानिदेशक जुआन कारलोस लेंटिजो को अनुमोदन पत्र सौंपा।