- पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए 52,050 केस
- एक दिन में 803 मरीजों की मौत
- देश में 18,55,745 हुए कोरोना के कुल मामले
India Coronavirus Updates: भारत में मंगलवार यानी 4 अगस्त की सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 52,050 नए केस (Coronavirus new cases) सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 803 मरीजों की मौत हुई. इसके साथ ही देश में COVID-19 के कुल मामले 18.55 लाख के पार हो चुके हैं. देश में जनवरी के अंत में केरल में पहला मामला सामने आने के बाद अबतक कुल मरीजों की संख्या 18,55,745 हो चुकी है. इस बीमारी से अबतक 38,938 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, इस वायरस से अब तक 12,30,509 लोग ठीक भी हो चुके हैं. देश का रिकवरी रेट 66.30% चल रहा है.
देश में फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,298 है. वहीं पिछले 24 घंटों में 44,306 लोग ठीक हो चुके हैं. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो देश का पॉजिटिविटी रेट 7.86% चल रहा है. यानी जितनी भी टेस्टिंग हो रही है, उसमें से 7.86 फीसदी सैंपल वायरस से संक्रमित निकल रहे हैं. अकेले 3 अगस्त को देश में 6,61,892 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है. वहीं कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 2 करोड़ के ऊपर चल रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक बार नज़र डालते हैं ऐसे राज्यों पर जहां से पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, और जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.
संक्रमण के नए मामले
महाराष्ट्र: 8968
आंध्र प्रदेश: 7822
तमिलनाडु: 5609
कर्नाटक: 4752
उत्तर प्रदेश: 4441
सबसे ज्यादा मौतें
महाराष्ट्र: 266
तमिलनाडु: 109
कर्नाटक: 98
आंध्र प्रदेश: 63
पश्चिम बंगाल: 53
Video: 186 दिन में 18 लाख से ज्यादा कोरोना केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं