बेंगलुरु (Bengaluru) में पिछले 15 दिनों के अंदर मरीज़ों (Coronavirus) की तादाद तिगुनी हुई ऐसे में एक हफ्ते का लॉकडाउन (Lockdown) बेंगलुरु (Benagaluru Lockdown) में लगाया गया है. इसके साथ मंगलोर और दक्षिण कन्नडा ज़िले में भी लॉकडाउन की शरुआत हुई है. कर्नाटक (Karnataka Coronavirus Update) में संक्रमण (Covid-19)तेज़ी से फैल रहा है और तादाद 45 हज़ार तक पहुंच गई है. इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि कर्नाटक के तक़रीबन 45 हज़ार पॉजिटिव मामलों में से 22 हज़ार के आसपास बेंगलुरु से हैं.
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज भोमई ने कहा,'बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी क्वॉरंटीन में हैं ऐसे में हमने 2 हज़ार होम गार्ड्स के साथ साथ सिविल डिफेंस के लोगो की भी मदद ली है और कंटेन्मेंट जोन में इनकी तैनाती की जा रही है.' एक्सपर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में कोरोना के मामलों में पीक 15 अगस्त तक आएगा. इससे मुकाबला करने की तैयारी भी जोरों पर है. लेकिन सवाल ये उठता है कि बेंगलुरु जैसे शहर में जहां कंटेन्मेंट जोन 5 हज़ार के आसपास हैं वहां एक हफ्ते के लॉकडाउन से संक्रमण कैसे रुकेगा. आर्थिक परेशानियों की वजह से सरकार लॉकडाउन लंबा नही करना चाहती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अब इस लॉकडाउन पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि संक्रमण काफी फैल चुका है और सरकार भी मानती है कि हालात बेकाबू ऐसे में लंबे वक्त का लॉकडाउन मददगार साबित हो सकता है ऐसी आम धारणा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं