विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2020

आईआईटी-खड़गपुर ने 20 जून तक छात्रों, शोधार्थियों से घर जाने के लिए कहा

संस्थान के परिसर में अभी रह रहे करीब 2,400 छात्रों को 20 जून तक घर चले जाने को कहा गया है

आईआईटी-खड़गपुर ने 20 जून तक छात्रों, शोधार्थियों से घर जाने के लिए कहा
आईआईटी खड़गपुर.
कोलकाता:

आईआईटी खड़गपुर के अधिकारियों ने छात्रावास में फंसे करीब 2,400 छात्रों और शोधार्थियों को 20 जून तक घर चले जाने को कहा है.

आईआईटी-खड़गपुर के रजिस्ट्रार बीएन सिंह ने पीटीआई-भाषा से रविवार को कहा कि संस्थान छात्रों की सितंबर तक परिसर में वापसी चाहता है, जब नया सेमेस्टर शुरू होगा.

उन्होंने कहा कि परिसर में अभी रह रहे करीब 2,400 छात्रों को 20 जून तक घर चले जाने को कहा गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur, Students, Researchers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com