- भारतीय मिसाइल का निशाना बना था वायुसेना का हेलीकाप्टर
- जांच रिपोर्ट में सामने आई बात, कम से कम चार अधिकारी दोषी
- दुर्घटना में छह सैन्यकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गयी थी
एक उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर के बडगाम में 27 फरवरी को वायुसेना का दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर एमआई-17 भारतीय मिसाइल का ही निशाना बना था. इस रिपोर्ट में कम से कम चार अधिकारियों को दोषी पाया गया है. उसी दिन भारत और पाकिस्तान की वायुसेनाओं के बीच हवाई झड़प हुयी थी. हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह सैन्यकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गयी थी. सेना सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एक ग्रुप कैप्टन सहित कम से कम चार अधिकारियों को हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया और उन्हें कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा.
मुंबई की आरे कॉलोनी में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक की मौत, तीन लोग घायल
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
भारतीय वायु सेना ने जांच के निष्कर्षों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं है. वायुसेना मुख्यालय ने घटना की एयर कमोडोर रैंक के अधिकारी के तहत कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) का आदेश दिया था. जांच में पाया गया कि हेलीकॉप्टर में वह प्रणाली बंद थी जिससे मित्र या दुश्मन की पहचान की जाती है. इसके साथ ही जमीनी अधिकारियों और हेलिकॉप्टर के चालक दल के बीच संचार और समन्वय में तालमेल नहीं था. इस प्रणाली के तहत हवाई रक्षा रडार से पहचान होती है कि कोई विमान या हेलीकॉप्टर अपना है या शत्रुओं का.
मुंबई : ONGC के 5 कर्मचारियों को ले जा रहा पवनहंस हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 शव बरामद
एक सूत्र ने कहा, ‘‘सैन्य कानून के प्रावधानों के अनुसार दोषी कर्मियों को कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा.'' उन्होंने कहा कि वायुसेना के शीर्ष अधिकारी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा के बारे में फैसला करेंगे. वायुसेना ने मई में घटना की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर अड्डे के एयर ऑफिसर कमांडिंग का तबादला कर दिया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं