विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2015

दिल्ली में हो सकती है झमाझम बारिश

दिल्ली में हो सकती है झमाझम बारिश
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह के दौरान आसमान में बादल छाये रहे और उमस का असर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 78 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

मौमस विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया, पूरे दिनभर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापामन सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 24 . 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, दिल्ली में बारिश, बारिश, Delhi, Rain In Delhi, Delhi Rain