दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में धन शोधन के आरोपी रतुल पुरी को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पुरी को जेल के डॉक्टर की सलाह पर अपनी दवाएं साथ ले जाने की इजाजत दे दी. जज ने जेल अधीक्षक से ऑर्थोपेडिक गद्दे मुहैया कराने की पुरी के अनुरोध पर विचार करने को कहा. अदालत ने हवालात प्रभारी को निर्देश दिया कि वह पुरी को तिहाड़ जेल ले जाते समय उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करें.
वेस्टलैंड VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले केस: केंद्र सरकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उल्लेखनीय है कि इटली की कंपनी फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहयोगी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में बरती गई अनियमितता के आरोपों के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था.
रतुल पुरी के बैंक फ्रॉड समेत सभी मामलों की टाइमलाइन:
26 जुलाई: अगुस्ता वेस्टलैंड घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के दौरान रतुलपुरी टॉयलेट जाने बहाने ईडी दफ्तर से भाग गए थे. उसी दिन ईडी ने उन्हें खोजने के लिए घर और दफ्तर में तलाशी ली.
27 जुलाई: रतुल पुरी ने गिरफ्तारी के डर से रॉउस एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की. जिसमें रतुलपुरी की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और विजय अग्रवाल जैसे नामी वकील पेश हुए. रॉउस एवेन्यू कोर्ट में एक हफ्ते तक अग्रिम जमानत पर मैराथन सुनवाई चली. इस दौरान कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी. इसी बीच रतुल पुरी राहत पाने के लिए हाइकोर्ट भी गए, लेकिन अर्जी वापस ले ली.
6 अगस्त: रॉउस एवेन्यू कोर्ट ने रतुल पुरी की अग्रिम जमानत खारिज़ कर दी.
9 अगस्त: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी पर रॉउस एवेन्यू कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया. उसके बाद रतुल पुरी राहत पाने के लिए फिर दिल्ली हाईकोर्ट गए. हाईकोर्ट ने 20 अगस्त तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए ईडी से रिप्लाई फ़ाइल करने को कहा. वहीं रॉउस एवेन्यू कोर्ट में भी रतुल पुरी ने गैरजमानती वारंट रद्द करने की अर्जी डाली. इसी पर कोर्ट फैसला 21 अगस्त को सुनाएगा.
17 अगस्त: लेकिन इसी बीच सीबीआई ने रतुलपुरी, उनके पिता दीपक पुरी और मां नीता पुरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने बैंक से लोन लेकर 354 करोड़ का फ्रॉड किया है.
वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में ED ने रतुल पुरी को गिरफ्तार किया
18 अगस्त: सीबीआई की इसी एफआईआर को आधार बनाकर रतुल पुरी और उनके परिवार वालों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का एक नया केस दर्ज किया.
20 अगस्त: इसी केस में मंगलवार को रतुल पुरी को ईडी ने गिरफ्तारी कर लिया.
03 सितंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड पूरी होने पर दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा दिया.
VIDEO: रतुल पुरी की गिरफ्तारी पर क्या बोले कमलनाथ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं