विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2011

हेगड़े समिति से इस्तीफा नहीं देंगे

ज्ञात हो कि हेगड़े ने इसके पहले कहा था कि उन्हें समिति में रहना है अथवा नहीं इस बात का फैसला वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे करेंगे।
नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक के लिए गठित संयुक्त समिति में शामिल सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े समिति से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा, "लोकपाल विधेयक का स्वरूप तय करने के लिए गठित संयुक्त समिति से सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश संतोष हेगड़े इस्तीफा देने नहीं जा रहे हैं।" ज्ञात हो कि हेगड़े ने इसके पहले कहा था कि उन्हें समिति में रहना है अथवा नहीं इस बात का फैसला वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे करेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में उनकी सफलता पर सवाल उठाया था। उनके इस बयान से नाराज होकर हेगड़े ने 10 सदस्यीय समिति छोड़ने की घोषणा की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हेगड़े, समिति, इस्तीफा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com