विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले में देशभर में लोगों में आक्रोश है. घटना के विरोध में पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर प्रदर्शन भी किए गए. विपक्षी पार्टियां भी लगातार सरकार को घेरने और स्थानीय प्रशासन की अंसेवदनशीलता पर सवाल उठा रही हैं. इस बीच, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को इस मामले में सीबीआई (CBI) जांच का आदेश दे दिए हैं. इस मामले में एसआईटी की टीम भी जांच कर रही है. एसआईटी टीम रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंची. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं. उन्हें रास्ते में रोक लिया गया है. इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हाथरस पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत पीड़ित परिवार की आवाज को दबा नहीं सकती है. हाथरस मामले में सख्त कदम उठाते हुए एसपी व चार अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.  


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Hathras Case Cbi Probe, Hathras Case Live Updates, Hathras Case News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com