विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

Haryana Assembly Election 2019: जमीन पर कोई काम नहीं, भाजपा ने पांच साल सिर्फ झूठ बोला: दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत ने कहा, 'भाजपा ने भले ही ‘75 पार’ का नारा दिया हो, लेकिन वो जानते हैं कि जमीनी हकीकत कुछ और है. भाजपा ने पांच सालों के दौरान जमीन पर कोई ठोस काम किए बिना झूठ बोला.'

Haryana Assembly Election 2019: जमीन पर कोई काम नहीं, भाजपा ने पांच साल सिर्फ झूठ बोला: दुष्यंत चौटाला
जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
  • सत्ताधारी दल ने जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं किया
  • भाजपा राजनीतिक विरोधियों पर व्यक्तिगत हमले कर रही है
  • भाजपा ने पांच सालों के दौरान जमीन पर कोई ठोस काम किए बिना झूठ बोला
चंडीगढ़:

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को दावा किया कि सत्ताधारी दल ने जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं किया और इसकी जगह पर सिर्फ झूठ बोलती रही. उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों पर व्यक्तिगत हमले कर रही है, क्योंकि वह जानती है कि आगामी चुनावों में उसका आधार खत्म हो रहा है. दुष्यंत ने कहा, 'भाजपा ने भले ही ‘75 पार' का नारा दिया हो, लेकिन वो जानते हैं कि जमीनी हकीकत कुछ और है. भाजपा ने पांच सालों के दौरान जमीन पर कोई ठोस काम किए बिना झूठ बोला.' उन्होंने कहा, 'लोगों ने उन्हें बाहर करने के लिए अपना मन बना लिया है और भाजपा भी यह जानती है कि वह हरियाणा हार रही है.'

आखिर BJP ने हरियाणा छोड़ महाराष्ट्र में क्यों झोंकी पूरी ताकत?

यह पूछे जाने पर कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने और राष्ट्रवाद से जुड़ी बातों को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर 31 वर्षीय नेता ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह क्षेत्रीय चुनाव के लिए कोई मुद्दा है, अगर लोकसभा चुनाव होते तो यह एक मुद्दा हो सकता था.' दुष्यंत ने कहा, 'बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. राज्य में युवाओं की अच्छी-खासी आबादी है और बेरोजगारी दर के 28 प्रतिशत से ज्यादा होने से सबसे ज्यादा नुकसान उन्हीं का हो रहा है. अपराध दूसरा अहम मुद्दा है. हम प्रतिदिन एक हत्या, तीन दुष्कर्म और चार डकैती का सामना कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'इसलिए, ये चुनाव राज्य के मुद्दों, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य व शिक्षा के गिरते स्तर के बारे में है. लोग यह समझ चुके हैं कि भाजपा इन सभी मुद्दों के बारे में खामोश है, इसलिए वे उसे जवाब देने के लिये चुनावों का इंतजार कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं.'

NDTV से बोले नितिन गडकरी- हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में टूटेंगे पिछले सभी रिकॉर्ड, दोनों राज्यों में BJP...

बता दें, दो साल पहले मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव के कारण ट्रैक्टर का कृषि वाहन का दर्जा प्रभावित हुआ था. इस पर किसानों की चिंताओं को रेखांकित करने के लिए दुष्यंत संसद में ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए थे. उन्होंने दावा किया, 'यहां पानी और बिजली का मुद्दा है, कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं है, सरकारी कर्ज बढ़ रहा है. हरियाणा में भाजपा के कार्यकाल के दौरान खनन घोटाला, परिवहन के क्षेत्र में प्रति किलोमीटर योजना घोटाला आदि हुए.'

VIDEO: अशोक तंवर ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, टिकट बंटवारे से हैं नाराज

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyana, Assembly Election 2019, Dushyant Chautala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com