गुवाहाटी:
असम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। ब्रह्मपुत्र के बढ़ते जलस्तर से करीब आधा असम पानी में डूब चुका है। बाढ़ से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालात ये हैं कि असम के 16 जिलों के 17 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन की तरफ से 166 राहत शिविर लगाए गए हैं जहां 2 लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ली हुई है।
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (जो इस समय जापान की यात्रा पर हैं) ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे राहत और बचाव के काम में हेलीकॉप्टर और मोटर बोट्स का इस्तेमाल करें ताकि लोगों तक जल्द राहत पहुंचाई जा सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं