विज्ञापन
This Article is From May 24, 2020

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुंबई में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की कथित तौर पर धमकी देने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुंबई में गिरफ्तार
चूनाभट्टी इलाके के निवासी कामरान खान को एटीएस ने गिरफ्तार किया
मुंबई:

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की कथित तौर पर धमकी देने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि चूनाभट्टी इलाके के निवासी कामरान खान को एटीएस की कालाचौकी इकाई ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को शुक्रवार की सुबह एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने बम विस्फोट में आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी दी. 

एटीएस महाराष्ट्र के पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने बताया कि गोमतीनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र एटीएस को इस संबंध में सूचित किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, Maharashtra ATS, Qamran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com