दिल्ली से सटे साइबर सिटी (Cyber city) गुरुग्राम में गुंडागर्दी की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर हर किसी का कालेजा कांप जाएगा. गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को कई किलोमीटर पीछा कर कुछ कथित गौ रक्षकों ने पकड़ लिया और फिर चालक को नीचे उतार कर हथोड़े से पीटना शुरु कर दिया. इस घटना का किसी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया. जिसमें साफ दिख रहा है कि कथित गौ रक्षक कितनी बेरहमी से गाड़ी चालक को बीच सडक गिरा कर हथोड़े से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं ये सब गुरुग्राम पुलिस के जवानों के सामने और दर्जनों लोगों के सामने बीच सडक हो रहा था लेकिन किसी ने भी उसको बचाने की जहमत नहीं उठाई.
कथित गौ रक्षकों ने पहले तो बादशाहपुर कस्बे से पिकअप गाड़ी का करीब 8 किलोमीटर तक पीछा किया और गुरुग्राम की जुम्मा मस्जिद के पास पकड़ लिया जिसके बाद मस्जिद के पास ही चालक को बेहरमी से पीटते रहे. पिकअप चालक लुकमान को अधमरा करने के बाद कथित गौ रक्षक उसको उसी की गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए और वापिस बादशाहपुर ले जाकर पीटने लगे इतने में बादशाहपुर पुलिस थाने की पुलिस आई जिसके बाद पुलिस ने लुकमान को छुड़वा कर पुलिस वैन में बिठा लिया तो कथित गौ रक्षक पुलिस से ही उलझ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहना से बीजेपी के विधायक संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल को सड़क पर पड़े देखते रहे लेकिन किसी ने भी उसको अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घायल लुकमान के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है. गाड़ी के मालिक का दावा है कि वो पिछले 50 सालों से मीट का कारोबार करते हैं और इस गाड़ी में भैंस का मीट लाया जा रहा था. पुलिस ने कथित गौ रक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर मीट का सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया है.
झारखंड : बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को बांधकर भीड़ ने पीटा, एक की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं