विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2011

गुजरात लोकायुक्त पर हंगामे के कारण लोस में नहीं चला प्रश्नकाल

New Delhi: गुजरात के राज्यपाल द्वारा राज्य में लोकायुक्त नियुक्त किए जाने के मुद्दे को लेकर भाजपा सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य लोकायुक्त की नियुक्ति का मामला उठाते हुए राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा सदस्य हरीन पाठक ने राज्यपाल की कार्रवाई को देश के संघीय स्वरूप के खिलाफ बताया। भाजपा सदस्य अपनी मांग के समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए। भाजपा सदस्य हरीन पाठक ने इस मामले में प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा कराये जाने की मांग को लेकर नोटिस दिया था। भाजपा सदस्य अपने हाथों में पर्चे लिए हुए थे जिस पर लिखा था, गुजरात में लोकतंत्र की हत्या की अनुमति नहीं दी जायेगी। गुजरात का राजभवन कांग्रेस भवन बन गया है। इस बीच, कांग्रेस सदस्य भी दिवंगत भाजपा सदस्य और गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की तस्वीर लिए अपने स्थान से उठकर नारेबाजी करने लगे। समाजवादी पार्टी के सदस्य शैलेन्द्र कुमार भी कुछ कह रहे थे, लेकिन शोर शराबे में उनकी बात नहीं सुनी जा सकी। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया। लेकिन हंगामा शांत नहीं होता देख उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
गुजरात लोकायुक्त पर हंगामे के कारण लोस में नहीं चला प्रश्नकाल
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com