गुजरात के वडोदरा जिले में जोया खान (Zoya Khan), भारत में कॉमन सर्विस सेंटर की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर (Transgender Operator) हैं. जोया खान का उद्धेश्य ट्रांसजेंडर समुदार के सदस्यों को डिजिटल युग के साथ चलना सिखाना है और समुदाय के लोगों को इसके साथ जीना सीखान है. दरअसल, खुद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने एक ट्वीट के जरिए जोया खान के भारत के कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर होने की जानकारी दी है.
अपने इस ट्वीट में रविशंकर प्रसाद ने लिखा, ''जोया खान गुजरात के वडोदरा जिले से कॉमन सर्विस सेंटर की भारत की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर हैं. उन्होंने टेलीमेडिसिन परामर्श के साथ सीएससी काम शुरू किया है. उनका विजन ट्रांसजेंडर समुदाय को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान कराने में उनका समर्थन करने की है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Zoya Khan is India's first transgender operator of Common Service Centre from Vadodara district of Gujarat. She has started CSC work with Tele medicine consultation. Her vision is to support transgender community in making them digitally literate & give them better opportunities. pic.twitter.com/L0P9fnF2JT
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) July 4, 2020
कॉमन सर्विस सेंटर भारत सरकार द्वारा ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर ई-सेवा पहुंचाने के लिए दी जाने वाली सुविधाएं हैं. यह सुविधाएं उन क्षेत्रों में दी जाती है, जहां कंप्यूटर और इंटरनेट की उपलब्धता ना के बराबर है, या फिर है ही नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं