विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

बर्थडे पर आज शंकर सिंह वाघेला कर सकते हैं कांग्रेस छोड़ने का ऐलान, जानें पूरा माजरा

इस साल के आखिर में गुजरात में चुनाव होने हैं और वाघेला चाहते हैं कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दे, लेकिन गुजरात कांग्रेस इस पर दो गुटों में बंट गई है

बर्थडे पर आज शंकर सिंह वाघेला कर सकते हैं कांग्रेस छोड़ने का ऐलान, जानें पूरा माजरा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला नाराज
  • लंबे समय से नाराज चल रहे हैं शंकर सिंह वाघेला
  • गुजरात चुनाव को लेकर आलाकमान को किया था आगाह
  • दो गुटों में बंट चुकी है गुजरात कांग्रेस
अहमदाबाद: लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला आज पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं. आज उनका जन्मदिन है और इस मौके को वह शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भुनाना चाहते हैं. गांधीनगर में वाघेला अपने समर्थकों के बीच होंगे. इससे पहले गुरुवार को वह दिल्ली में थे. उनके इस दौरे को कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. इस साल के आखिर में गुजरात में चुनाव होने हैं और वाघेला चाहते हैं कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दे, लेकिन गुजरात कांग्रेस इस पर दो गुटों में बंट गई है, शंकर सिंह वाघेला बनाम भरत सिंह सोलंकी.    
पिछले महीने भाजपा में घर वापसी की अटकलों को विराम देते हुए गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने  साफ किया था कि वे बीजेपी में नहीं जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी की कार्य प्रणाली को लेकर आक्रोश जताया था. शंकर सिंह वाघेला ने कहा था कि पार्टी नेतृत्व अगर गुजरात में इसी तरह 'आत्मघाती मार्ग ' पर चलती रही तो वह उनके पीछे नहीं जाएंगे. वाघेला ने यह भी कहा था कि उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी की जरूरत के बारे में अपनी बात रखी है लेकिन राज्य के अन्य नेता 'उन्हें कांग्रेस से बाहर करने के लिए काम कर रहे हैं. राज्य में इस वर्ष के आखिर में चुनाव होना है. कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए 'दूरदर्शिता' का अभाव होने की बात कही थी. गौरतलब है कि आलाकमान ने उनको आगामी चुनाव से पहले पूरी छूट देने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें
शंकर सिंह बाघेला नाराज, राहुल को किया अनफॉलो
मोदी के पास ‘फैशनेबल’ कपड़ों में केदारनाथ की यात्रा का समय, लेकिन शहीदों के लिए नहीं : वाघेला

वाघेला ने कहा था कि पार्टी से मेरी शिकायत यह है कि उन्होंने गुजरात चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है, जबकि हमें पता है उसमें (चुनाव में) एक माह की भी देरी नहीं होगी. वरिष्ठों में दूरदर्शिता का अभाव है. उन्हें नहीं पता कि कल क्या होने वाला है. वाघेला ने कहा, आप खुदकुशी के मार्ग पर बढ़ रहे हैं. आगे बहुत बड़ा गड्ढा है, आपको गिरना है तो आगे बढ़िए. मैं इस मार्ग पर आपके पीछे नहीं आऊंगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankar Singh Vaghela, Gujarat Congress, Narendra Modi, Gujarat Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com