विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

तेलंगाना: कलेश्वरम प्रोजेक्ट के समारोह में CM ने मेहमानों को बांटे 1.66 करोड़ के गिफ्ट, उठे सवाल

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी समेत कई लोगों को जो चांदी के गिफ्ट दिए, उनकी कीमत 1.66 करोड़ के आस-पास है.

Also Read in
तेलंगाना: कलेश्वरम प्रोजेक्ट के समारोह में CM ने मेहमानों को बांटे 1.66 करोड़ के गिफ्ट, उठे सवाल
सीएम के चंद्रशेखर राव ने मेहमानों को बहुत महंगे चांदी के गिफ्ट दिए
  • सीएम ने मेहमानों को बहुत महंगे चांदी के गिफ्ट दिए
  • चांदी के गिफ्ट की कीमत 1.66 करोड़ के आस-पास
  • गिफ्ट में 180 किलो चांदी का प्रयोग किया गया
तेलंगाना:

करोड़ों के कलेश्वरम प्रोजेक्ट (Kaleshwaram Project) के भव्य समारोह के मौके पर सीएम के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने मेहमानों को बहुत महंगे चांदी के गिफ्ट दिए. उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी समेत कई लोगों को जो चांदी के गिफ्ट दिए, उनकी कीमत 1.66 करोड़ के आस-पास है. फडणवीस और रेड्डी, जयशंकर भूपलपल्ली जिले में हुए भव्य समारोह के मुख्य अतिथि थे. फडणवीस को गिफ्ट में आभूषण का एक खास चांदी का हिस्सा दिया गया. वहीं रेड्डी को एक हैंडक्राफ्ट मोर दिया गया. इस समारोह में तेलंगाना के गवर्नर ईएसएल नरसिम्हा और आंध्र प्रदेश के कई मंत्रियों को भी गिफ्ट दिए गए.

उत्तर प्रदेश: कर्ज से दबे किसान ने पोस्टर लगाकर की किडनी बेचने की घोषणा, प्रशासन ने जांच कराने को कहा

 तेलंगाना सरकार ने एडवांस में ही गिफ्ट के ऑर्डर बुक कर दिए थे और इनकी दो महीने पहले ही डिलीवरी कर दी गई थी. इसमें 180 किलो चांदी का प्रयोग किया गया और इनकी आधी कीमत को 2 महीनों में दिया जा चुका है.

रिमांड पूरी होते ही तिहाड़ में लकड़ी के तख्त पर कटेंगीं पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की रातें

तेलंगाना दौरे के समय बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया था कि कलेश्वरम प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था. हालांकि टीआरएस ने आरोपों का खंडन किया था और नड्डा को सबूत पेश करने की चुनौती दी थी.

VIDEO : पी चिदंबरम 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Kaleshwaram Project, Jaganmohan Reddy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com