शादी के हॉल से भागा दूल्हा, कलेक्ट्रेट पहुंची दुल्हन

शादी के हॉल से भागा दूल्हा, कलेक्ट्रेट पहुंची दुल्हन

सांकेतिक तस्वीर

तिरूवल्लूर:

शादी के बंधन में बंधने से कुछ ही घंटे पहले 22 वर्षीय एक व्यक्ति सोमवार को शादी के हॉल से भाग गया, जिसके बाद दुखी दुल्हन ने तिरूवल्लूर कलेक्ट्रेट जाकर कारवाई की मांग करते हुए कलेक्टर के समक्ष एक याचिका जमा की।

पास के पुथु गुमिड्डीपुंडी की 20 वर्षीय महिला, यहां से करीब 85 किलोमीटर दूर सुल्लूपेट्टा के निवासी विवेक से साथ कुछ समय से प्रेम संबंध में थी। यहां एक शैक्षणिक संस्थान में मिलने के बाद से दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोमवार को दोनों की शादी तय हुई थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन शादी के बंधन में बंधने से ठीक पहले दूल्हा हॉल से भाग गया।