विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

गोपाल बागले PMO में संयुक्त सचिव नियुक्त, रवीश बनाए जा सकते हैं विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता

ऐसा माना जा रहा है कि फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्य दूत के तौर पर तैनात रवीश कुमार विदेश मंत्रालय में बागले की जगह ले सकते हैं.

Also Read in
गोपाल बागले PMO में संयुक्त सचिव नियुक्त, रवीश बनाए जा सकते हैं विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता
गोपाल बागले का फाइल फोटो...
नई दिल्‍ली: वरिष्ठ राजनयिक और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले को शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया. उन्हें विनय मोहन क्वात्रा की जगह पर नियुक्त किया गया. क्वात्रा को फ्रांस में भारत का राजदूत बनाने की घोषणा की जा चुकी है.

ऐसा माना जा रहा है कि फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्य दूत के तौर पर तैनात रवीश कुमार विदेश मंत्रालय में बागले की जगह ले सकते हैं. रवीश भारतीय विदेश सेवा के 1995 बैच के अधिकारी हैं.

ये भी पढ़ें...
भारत ने कश्मीर पर मध्यस्थता की चीन की पेशकश को साफ तौर पर ठुकराया, दिया यह जवाब...
कुलभूषण जाधव पर अंतरराष्‍ट्रीय अदालत का फैसला पाकिस्‍तान के लिए 'बाध्‍यकारी'- भारत

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी किए गए एक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बागले को पद पर तीन साल के लिए नियुक्त करने की मंजूरी दी. बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं.



एसीसी ने इस बात की भी मंजूरी दी कि काम में सुगमता से बदलाव की व्यवस्था के लिए क्वात्रा और बागले पीएमओ में दो हफ्तों तक साथ काम करेंगे.

कुमार ने जकार्ता में भारतीय मिशन में अपने करियर की शुरुआत की. वह थिम्पू और लंदन में सेवा दे चुके हैं. दिल्ली में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उहें पूर्वी एशिया डेस्क की जिम्मेदारी मिली थी.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopal Baglay, Ravish Kumar, Prime Minister Office, Ministry Of External Affairs Spokesperson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com