विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

Google Doodle के जरिए मना रहा है देश का गणतंत्र दिवस, जानिए क्या है खास

देश के इस राष्ट्रीय पर्व में सर्च इंजन गूगल ने India’s Republic Day शीर्षक से खास डूडल बनाया है.

Google Doodle के जरिए मना रहा है देश का गणतंत्र दिवस, जानिए क्या है खास
गूगल ने 69वे गणतंत्र दिवस पर बनाया खास डूडल..
  • आज देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मना रहा है.
  • गूगल ने India’s Republic Day शीर्षक से खास डूडल बनाया है.
  • आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान का गठन हुआ था.
नई दिल्ली: आज देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मना रहा है. हर कोई अपने दोस्त रिश्तेदारों को बधाई संदेश दे रहा है. भला ऐसे में हमारे 'गूगल बाबा' कैसे पीछे छूट सकते हैं. देश के इस राष्ट्रीय पर्व में सर्च इंजन गूगल ने India’s Republic Day शीर्षक से खास डूडल बनाया है. यह राष्ट्रीय पर्व हर भारतवासी के लिए बहुत खास है. दोस्तों आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था जिसके आधार पर ही देश एक सफल लोकतांत्रिक देश बना. वह संविधान ही है जो हमें असीमित अधिकार देता है, और एक दायरा तय करता है. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी स्थित राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है. इस परेड समारोह में भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना करतब दिखाती हैं.

हमेशा से गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर बतौर अतिथि विदेशी राष्ट्राध्यक्ष आते रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें : India’s Republic Day: 26 जनवरी का गूगल ने डूडल बनाकर मनाया जश्न, देशभक्ति से भरे इन 10 गानों को नहीं सुना तो क्या सुना...

जिन 10 देशों को न्यौता भेजा गया है उनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं. थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा के बाद दूसरे पीएम होंगे जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. म्यांमार की सर्वोच्च नेता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू की को भी मुख्य अतिथि के तौर बुलाया गया है.

VIDEO : गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Doodle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com