विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2013

मुंबई : कई बार गैंगरेप की शिकार दस साल की बच्ची की मौत

मुंबई: मुंबई में गैंगरेप की शिकार एक 10 साल की लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके साथ चार युवकों ने कई बार गैंगरेप किया था।

माना जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की को रोजमर्रा का काम करने के लिए 10 रुपये देने का वादा किया था लेकिन वह उसे एक सुनसान जगह ले गए।

हादसा 16 जून को हनुमान नगर इलाके में हुआ। थाने के अधिकारी ने कहा, लड़की को 10 रुपये का लालच देकर कुछ काम करवाने के बहाने एक एकांत जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

घटना के बाद वह लड़की अपने घर गई और इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। उसके माता-पिता ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की उम्र 13 से 16 वर्ष है। चार आरोपियों में से दो लड़की के भाई हैं और एक ने पहले भी उसके साथ रेप किया था।

अधिकारी ने कहा, चारों आरोपी और पीड़िता आपस में एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बार-बार उसके साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गैंगरेप, मुंबई, मुंबई में गैंगरेप, दस साल की बच्ची से गैंगरेप, Gang-rape, Mumbai, Mumbai Rape, Rape In Mumbai