मुंबई-पुणे रूट पर बुधवार रात एक भयानक ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी फंस गईं. एक ही जगह पर करीब 5 घंटे तक फंसे रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी जाहिर की. उन्होंने इस स्थिति को बेहद डरावना बताया. मुंबई-पुणे मार्ग पर लगा यह लंबा जाम एक बार फिर शहर की ट्रैफिक समस्या को उजागर करता है. सोनाली कुलकर्णी का अनुभव इस समस्या की गंभीरता को दिखाता है, जिसका जल्द समाधान होने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: ना शाहरुख खान, ना अक्षय कुमार साउथ का पुष्पा बना यूपी-बिहार की पहली पसंद, 800 करोड़ की राका को खरीदने के लिए मची होड़
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
मंखुर्द ब्रिज पर रुका ट्रैफिक
दिल चाहता है फेम सोनाली कुलकर्णी ने अपने वीडियो में बताया कि वह मुंबई से पुणे जा रही थीं, तभी मांखुर्द ब्रिज के पास भारी जाम में फंस गईं. वीडियो में लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें साफ नजर आ रही थीं, जो काफी देर से बिल्कुल नहीं हिल रही थीं. उन्होंने कहा कि आगे और पीछे दोनों तरफ ट्रैफिक पूरी तरह जाम है और कहीं से भी निकलने का रास्ता नहीं है.
वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, “हम पिछले 5 घंटे से यहीं फंसे हुए हैं. हमने ट्रैफिक कंट्रोल टीम से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने सिर्फ धैर्य रखने को कहा है.” उन्होंने आगे कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि यह पता नहीं चल पा रहा कि जाम कब खुलेगा. उन्होंने पुलिस से भी मदद की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अपडेट मिल सके तो जरूर बताया जाए.
“हम पूरी तरह फंस चुके हैं, प्रे फॉर अस”
सोनाली कुलकर्णी ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा, “हम न आगे जा सकते हैं और न ही पीछे लौट सकते हैं. हम पूरी तरह फंस चुके हैं. हमारे लिए दुआ करें. उन्होंने यह भी कहा कि लोग इससे भी ज्यादा कठिन परिस्थितियों का सामना करते होंगे, लेकिन एक ही जगह 5 घंटे तक फंसे रहना काफी डराने वाला अनुभव है. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर कमेंट्स करते हुए मुंबई-पुणे रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
करियर में बनाई खास पहचान
सोनाली कुलकर्णी ने साल 2001 में दिल चाहता है से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था, जिसमें वह सैफ अली खान के अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई. सोनाली देऊल, नटरंग और सिंघम में भी नजर आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं