बेंगलुरू में एंट्री के लिए एक अप्रैल से कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी . कर्नाटक सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों (Karnataka coronavirus cases) को देखते हुए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सघन जांच का फैसला किया है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने गुरुवार को कहा कि दूसरे राज्यों से बेंगलुरु (Bengaluru RT-PCR test)आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की तरह कर्नाटक में भी कोरोना के बढ़ते मामलों से सरकार सतर्क है.
Covid के बढ़ते मामलों के बीच रंगभरी एकादशी पर वाराणसी में दिखी ऐसी भीड़, देखें Video
सुधाकर ने कहा कि देश के किसी भी राज्य फिर चाहे वो महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ या कोई अन्य प्रदेश हो, उसे आरटीपीसीआरटेस्ट कराना होगा. उन्होंने कहा कि इस वक्त कोरोना के नए पॉजिटिव मामलों में 20 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों की संख्या ज्यादा है.स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना लक्षण वाले या लक्षण वाले मरीजों के बीच कोई अंतर नहीं किया जाएगा. सभी को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन होना पड़ेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मार्शल कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएंगे. यह सबके लिए जरूरी है कि बाजार, भीड़ भरी सड़कों, बस स्टॉप, मैरिज हॉल, धार्मिक स्थल, स्कूल-कॉलेजों में लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. अगर मानकों का उल्लंघन हुआ तो शादी-ब्याह या ऐसे अन्य आयोजनों के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. कर्नाटक उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में अब तक 30 लाख 29 हजार 544 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. फिलहाल राज्य में कोरोना के 15,614 एक्टिव मरीज हैं. जबकि 9 लाख 45 हजार 594 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं. जबकि 12,449 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं