गुजरात के सूरत में आयुष अस्पताल में रविवार रात आग की घटना में चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. सूरत नगर निगम के मेडिकल अफसर डॉक्टर आशीष नाइक ने कहा, "सूरत के आयुष हॉस्पिटल में कल रात आग लग गई थी. अस्पताल में भर्ती सभी मरीज़ों को एसएमआईएमईआर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. उनमें से चार मरीज़ों की मौत हो गई है."
उन्होंने बताया कि जिस वक्त आग लगी, अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर 10 कोरोना मरीज़ों का इलाज चल रहा था. इस मामले में और जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, सूरत नगरपालिका आयोग (एएमसी) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा था, “आग लगने के वक्त इमारत के पांचवे तल पर स्थित अस्पताल के आईसीयू में 16 मरीज थे. दमकल विभाग की टीम ने 11 मरीजों को बाहर निकाला और शेष पांच को अस्पताल के स्टाफ ने टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था.”
उन्होंने कहा कि आग वातानुकूलन (एसी) शॉर्ट सर्किट होने या ओवरलोड की वजह से वातानुकूलन (एसी) के फट जाने के बाद लगी.
पारीक ने बताया कि अग्निशमन दल द्वारा बाहर निकाले गए 11 मरीजों में से पांच को नगर निगम के एसएमआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया, चार को संजीवनी अस्पताल और शेष दो को आयूष अस्पताल की दूसरी मंजिलों पर ले जाया गया.
पारीक ने बताया की आग की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया.
(एएनआई और भाषा के इनपुट के साथ)
वीडियो: हरियाणा के अस्पताल में 5 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं