विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने कहा- चीनी बड़े चतुर होते हैं, वे जानते हैं कि भारत को किस तरह फिसलाया जा सकता है

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ सिर्फ "सतही मुद्दों" पर चर्चा की, लेकिन वह सीमा विवाद और कश्मीर के जैसे "तनावपूर्ण बिंदुओं" से बचकर निकल गए.

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने कहा- चीनी बड़े चतुर होते हैं, वे जानते हैं कि भारत को किस तरह फिसलाया जा सकता है
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह- (फाइल फोटो)
मुंबई:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ सिर्फ "सतही मुद्दों" पर चर्चा की, लेकिन वह सीमा विवाद और कश्मीर के जैसे "तनावपूर्ण बिंदुओं" से बचकर निकल गए. पूर्व प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मोदी-शी के बीच हुई दूसरी "अनौपचारिक शिखर वार्ता" को खारिज करते हुए इसे "जुमलेवाली बातचीत" करार दिया.

कांग्रेस के पूर्व नेता ने अनुच्छेद 370 को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का किया स्वागत

मोदी और शी ने पिछले साल वुहान में हुई पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता की तर्ज पर पिछले सप्ताह दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता की थी। बताया गया है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश पर बातचीत हुई. मनमोहन सिंह ने कहा, "इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सीमा और कश्मीर के बारे में चर्चा हुई या नहीं. ऐसा लगता है कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई. तनावपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं हुई, सिर्फ सतही मुद्दों पर चर्चा की गई."

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह बोले, हम सावरकर के खिलाफ नहीं, लेकिन उनकी विचारधारा...

उन्होंने कहा, "ये तो जुमले वाली बातचीत हुई, इसमें कोई ताप नहीं है." पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "चीन के लोग बड़े चतुर होते हैं और वे जानते हैं कि भारत को किस तरह फिसलाया जा सकता है. भारतीय लोग भी समझते हैं कि चीन के साथ हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल रहा है."

Video: मनमोहन सिंह ने पूछा- UPA ने सब बुरा किया तो 5 साल से क्या कर रही BJP?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh, PM Modi, Xi Jinping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com