विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

शहीदों के परिवारों की मदद के लिए एक दिन में जुट गया 13 करोड़ रुपये का चंदा

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अपील पर गृह मंत्रालय के कोष में एक दिन में 13 करोड़ का चंदा मिला

Also Read in
शहीदों के परिवारों की मदद के लिए एक दिन में जुट गया 13 करोड़ रुपये का चंदा
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).
नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अपील पर अर्द्धसैनिक बलों के परिजन की सहायता के लिए बनाए गए कोष में शनिवार को करीब 13 करोड़ का चंदा एकत्रित हो गया. भारत के वीर कोष की शुरुआत के लिए आयोजित कार्यक्रम में चंदा एकत्रित हुआ.

सिंह ने देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले अर्द्धसैनिक पुलिस बल के परिजनों के लिए योगदान करने वालों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत के लिए प्रशंसा छोटी चीज है. उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए कॉरपोरेट घरानों और आम लोगों से चंदा देने की अपील की.

VIDEO : चीनी भाषा सीख रहे जवान

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत के वीर कोष में शनिवार को करीब 13 करोड़ का चंदा एकत्रित हुआ.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donation For Martyrs' Families
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com